Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बंगाली एसोसिएशन के रक्तदान शिविर में 144 यूनिट रक्त संग्रह

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंगाली एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसके सेन की याद में आयोजित की गई थी. जहां मुख्य रूप से चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, चक्रधरपुर रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी एसके मिश्रा उपस्थित हुए. शिविर का शुभारंभ एसके सेन की तस्वीर के समीप दीप जलाकर किया गया. शिविर में कुल 144 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-department-cut-the-connection-of-defaulting-consumers-angry-villagers-demonstrated/">चाईबासा

: विद्युत विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
[caption id="attachment_397611" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ckp-blood-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> शिविर के शुभारंभ पर मौजूद विधायक सुखराम उरांव व अन्य[/caption]

मानव सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही एसोसिएशन : सुखराम

इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा की चक्रधरपुर में बंगाली एसोसिएशन ने सेवा, विश्वास एवं मानवता के रास्ते पर चलते हुए 104 वर्ष पूरे कर लिया है. यह संस्था मानव सेवा के लिये अग्रणी भूमिका निभा रही है. कोरोना काल में भी एसोसिएशन के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. इस अवसर पर बंगाली एसोसिएशन के प्रदीप मुखर्जी ने संस्था के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. साथ ही संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया. मौके पर रेलवे अस्पताल के डाक्टर श्याम सोरेन, झारखंड राज्य अल्प संख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, भाजपा नेत्री मालती गिलुवा, पवन शंकर पाण्डेय, अनवर खान, समाज सेवी विनोद भगेरिया, समाजसेवी प्रवीर प्रमाणिक, विनय बर्मन, संदीप चौधरी, जॉय मुखर्जी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही