Search

Chakradharpur : बंगाली एसोसिएशन के 47वें शिविर में 193 यूनिट रक्त संग्रह

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र के बंगाली एसोसिएशन दुर्गाबाड़ी में गुरुवार को बंगाली एसोसिएशन का 47वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में गुरुवार शाम पांच बजे तक कुल 193 यूनिट रक्त संग्रह किए गए. शिविर उद्घाटन चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सह झामुमो युवा नेता सन्नी उरांव, राज्य अल्पसंख्यक अयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण देव साह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-raised-the-issue-of-electricity-problem-in-bodam-and-patmada-in-the-house/">Jamshedpur

: विधायक मंगल ने सदन में उठाया बोड़ाम व पटमदा में बिजली की समस्या का मामला
इस शिविर में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई के निर्देश पर उनकी टीम के कुल 15 सदस्यों ने रक्तदान किया. आयोजन समिति की ओर से इसकी सराहना की गई. शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया. वहीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा, भाजपा नेत्री दमयंती नाग ने शिविर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-will-socially-boycott-those-who-do-not-respect-elders/">Jamshedpur

: बुजुर्गों का मान-सम्मान नहीं करने वालों का सीजीपीसी करेगी सामाजिक बहिष्कार
मौके पर बंगाली एसोसिएशन के सचिव प्रदीप मुखर्जी, एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक मंजेश बैक, प्रवीर दास, सुमित चौधरी, विनय बर्मन, उग्रसेन कलाइत, रमेश कुमार, विक्रम मुखी, अभिजीत दत्ता के अलावे अन्य सदस्य सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी अनवर हुसैन,पवन शंकर पाण्डेय,धौनी फैंस क्लब के प्रमुख आर श्रीकांत राव, विधायक प्रतिनिधि पिरू हेम्ब्रम, विनोद शर्मा, प्रदीप महतो, चंदन विश्वकर्मा, कबीर पांडेय व रक्तदाता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-government-and-administration-are-busy-preparing-for-your-doorstep/">Adityapur

: सरकार आपके द्वार की तैयारी में जुटा प्रशासन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//