Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बैंक से पैसे निकासी कर घर जा रही महिला से 2.75 लाख की छिनतई

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला से रुपए से भरे बैग की छिनतई हो गई. यह घटना बुधवार दोपहर चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय के समीप घटी. इस संबंध में पीड़िता ने चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित महिला सुनीता हाईबुरू ने बताया कि वह चक्रधरपुर के भारतीय स्टेट बैंक से 2 लाख 75 हजार रुपये निकालकर एक बैग में भरकर बैग को स्कूटी के सामने टांगकर केनाल रोड स्थित, मदन कॉलोनी अपने घर जा रही थी. इसी दौरान सामने से मजदूरों की रैली पार हो रही थी. भीड़ देख उन्होंने प्रखंड कार्यालय के समीप बिरसा मुंडा की प्रतिमास्थल से थोड़ा आगे अपनी स्कूटी रोकी और रैली में शामिल अपने भाई बंशीधर बिरुली से बात करने लगी. उसी समय एक नीले रंग की अपाची बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे. उनमें से पीछे बैठा युवक उनके पास आया और बैग छिनकर दोनों फरार हो गए. सुनीता ने अपनी स्कूटी से भगत सिंह चौक तक उनका पीछा भी किया लेकिन वे भीड़ का फायदा उठाते हुए पवन चौक की तरफ भाग निकले. इधर, पुलिस शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpcs-initiative-to-provide-benefits-of-government-schemes-to-sikhs/">जमशेदपुर

: सिखों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए सीजीपीसी ने की पहल

घर निर्माण के लिए बैंक से निकाले थे रुपए

सुनीता हाईबुरू ने कहा कि वह सोनुवा प्रखंड की लोंजो पंचायत के कुदाबुरू गांव की रहने वाली हैं. उनके पति आर्मी के जवान है और लद्दाख में पदस्थापित है. उनके घर का निर्माण कैनाल रोड में चल रहा है, जिसे लेकर ही वह बैंक से रुपए निकाल कर घर आ रही थी. फिलहाल वह कैनल रोड स्थित मदन कॉलोनी के एक घर में भाड़े में रह रही है. उन्होंने बताया कि रुपए छीने जाने से वह काफी परेशान है. जिस बैग में रुपए थे उसमें बैंक के पासबुक व चेक भी था. बैंक से रुपए निकालने के बाद से ही दोनों युवक उनके पीछे लग गए थे. बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे की अगर सही तरीके से जांच पड़ताल की जाए तो संभवत: उनकी पहचान हो सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही