Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में 22 प्रत्याशी मैदान में, नाम वापसी 24 को

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में अंतिम दिन कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इस तरह चुनावी मैदान में कुल 22 उम्मीदवार रह गए हैं, जो विभिन्न पांच पदों का चुनाव का सामना करेंगे. अंतिम दिन उपाध्यक्ष पद के लिए हाजी एकराम हुसैन, सचिव पद के लिए हाजी मो इफ्तेखार अहमद, साजिद अनवर व मो शकील अंसारी, सह सचिव के लिए मो एकराम अहमद एवं कोषाध्यक्ष के लिए मो कैसर हुसैन व शाहबाज आलम ने नामांकन किया. 24 अगस्त को नाम वापसी तथा 26 अगस्त को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जायेंगे. चुनाव आयोग अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के चेयरमैन शाहिद अनवर व वाइस चेयरमैन मो हसनैन आलम से मिली जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष व सचिव पद में पांच-पांच तथा उपाध्यक्ष, सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चार-चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mehndi-class-to-make-women-self-reliant/">चाईबासा

: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मेहंदी क्लास

पदवार नामांकन का विवरण

अध्यक्ष पद के लिए मो शहजाद मंजर, मो जुनैद, मो अशरफ, मो मुमताज अंसारी और मो तजम्मुल हुसैन, उपाध्यक्ष- सोहैल असलम, नदीम अहमद, सफदर अली, मो  इम्तियाज और हाजी एकराम हुसैन, सचिव- बैरम खान, हाजी मो इफ्तेखार अहमद, साजिद अनवर और मो शकील अंसारी, सह सचिव- मो सद्दाम हुसैन, मो एजाज खान, तौसीफ अख्तर और मो एकराम अहमद, कोषाध्यक्ष- मो तौकीर, हाजी अरशद अहमद खान, मो कैसर हुसैन और शाहबाज आलम ने नामांकन किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही