Search

 
 
 

चक्रधरपुर : क्रांतिकारी आदिवासी महासभा ने निकाली रैली, एसडीओ को सौंपा पत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले मजदूरों ने बुधवार को पैदल रैली निकाली और पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा को मांग पत्र सौंपा. रैली का नेतृत्व जिला परिषद् सदस्य सह मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा, जिला परिषद् सदस्य माधव चंद्र कुंकल कर रहे थे. एसडीओ को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड अलग राज्य का गठन होने के बावजूद शहीद आंदोलनकारियों का सपना पूरा नहीं हो सका है. झारखंड बनने के बाद भाजपा, कांग्रेस, झामुमो जैसी पार्टी को सरकार चलाने के लिए 23 सालों तक का समय मिला, लेकिन रोजगार कैसे मिलेगा यहां की खनीज संपदा से राज्य का विकास कैसे होगा, इस पर किसी ने काम नहीं किया. [caption id="attachment_738184" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/23rc_m_187_23082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रैली में शामिल महिला-पुरुष मजदूर[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-22-candidates-in-the-fray-for-anjuman-islamia-withdrawal-of-nominations-on-24/">चक्रधरपुर

: अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में 22 प्रत्याशी मैदान में, नाम वापसी 24 को

खेतों तक नदी का पानी पहुंचाने की मांग

क्षेत्र के लोग नाला, चुआं इत्यादि का गंदा पानी पीने को मजबूर होते हैं. टाटा,रुंगटा, उषा मार्टिन जैसी नामी कंपनियां क्षेत्र में काम करती है, डीएमएफटी फंड का लगभग 28 हजार करोड़ रुपये जमा है, परंतु इस योजना को लूट का योजना बना दिया गया है. एसडीओ को मांग पत्र सौंपकर मांग की गई कि कोयल-कारो, सोनुवा, गुदड़ी, गोइलकेरा के पंसूवा डैम का पानी, नकटी डैम का पानी सिंचाई के लिए पाइप लाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाएं, ताकि क्षेत्र में भूख और गरीबी खत्म हो सकें. इस रैली में बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही