Search

 
 
 

चक्रधरपुर: धौनी के जन्मदिन पर आयोजित शिविर में 301 यूनिट रक्त संग्रह, डीसी ने भी किया रक्‍तदान

 
Chakradharpur( Rahul Hembrom) : पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन के अवसर पर गुरूवार को चक्रधरपुर में श्री शिरडी साईं भक्त मंडल ने धौनी फैंस क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया. धौनी के जन्मदिन पर केक भी काटा गया. चक्रधरपुर के रेलवे साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में आयोजित शिरडी साईं भक्त मंडल के इस 19वें शिविर में कुल 301 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने भी पहुंचकर रक्तदान किया और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-peace-committee-meeting-held-in-police-station-premises-regarding-bakrid/">चक्रधरपुर

: बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

15 अगस्त को चक्रधरपुर को मिलेगी ब्लड बैंक की सौगात

विधायक सुखराम उरांव ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि रक्तदान को लेकर चक्रधरपुर की एक अलग पहचान है. रेलवे के सहयोग से चक्रधरपुर में जल्द ही ब्लड बैंक की स्थापना होने जा रही है. उम्मीद है कि 15 अगस्त के दिन ब्लड बैंक का विधिवत उद्घाटन हो जाएगा. इस अवसर पर प्रभारी एसडीओ ललन कुमार, भाजपा नेत्री मालती गिलुवा, आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता डिक्की राव, सदानंद होता, जोय मुखर्जी, अनवर खान, आनंद दोदराजका, दिनेश जेना, प्रदीप भगेरिया आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sadar-sub-divisional-police-officer-honored-women-football-players/">चाईबासा

: सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही