Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : 80 वनग्राम में 34 को नहीं मिला है वनपट्टा, काड़ेदा में ग्रामीणों ने की बैठक

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बंदगांव प्रखंड की टेबो पंचायत के काड़ेदा मैदान में गुरुवार को 80 वनग्राम की आम सभा हुई. इसकी अध्यक्षता अनुमंडल वन अधिकार समिति के सदस्य मानिहंस मुंडा ने की. सभा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे. मानिहंस मुंडा ने कहा कि पिछले दिनों देशाउलीबेड़ा में पूजा स्थल एवं खेत जमीन विवाद में 6 घर को ग्रामीणों द्वारा जलाने की जांच करने की मांग की गई थी. जांच के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. छह घरों के परिवार प्लास्टिक, तिरपाल गाड़ कर रह रहे हैं. वनग्राम की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दो बार मांगपत्र सौंपा गया था. उसका अब तक समाधान नहीं हो पाया है. अब ग्रामीण इंसाफ के लिए पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-former-teacher-of-vidyasagar-school-sd-mishra-passes-away/">Jamshedpur

: विद्यासागर स्कूल के पूर्व शिक्षक एसडी मिश्रा का निधन
उन्होंने कहा कि 80 वनग्राम में 34 वनग्राम को वनपट्टा नहीं मिला है. इससे वनग्राम में रहने वालों का जाति, आय एवं आवासीय प्रमाणपत्र नहीं बन पाया है. उन्होंने कहा कि वन अधिकार कानून 2006 नियम 2008 और संशोधन नियम 2012 प्रारूप ग धारा 3(1) ड्रा के तहत 2005 से पहले से ही वन भूमि जमीन पर गांव बसाया गया है. उन वन ग्रामों के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता अधिनियम के तहत पति-पत्नी दोनों का नाम से 10 एकड़ वन भूमि जमीन को देने का प्रावधान है.और जिला पश्चिमी सिंहभूम पोड़ाहाट में वन विभाग के लोगों ने दावा पत्रों में कटौती करके एक एकड़, दो एकड़ वनपट्टा जमीन को दिया जा रहा है. ग्रामीणों की सारी समस्याओं को जानने के बाद डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि बंदगांव प्रखंड के 80 वनग्राम में 34 वनग्राम को वनपट्टा दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे. आदिवासियों को हक जरूर मिलेगा. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-years-old-demand-fulfilled-on-the-occasion-of-durga-puja-foundation-stone-of-bridge-construction-work-laid/">Gudabanda

: दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में वर्षों पुरानी मांग पूरी, पुल निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
उन्होंने कहा बंदगांव प्रखंड में अब भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है. यहां के ग्रामीणों को नदी एवं चुआं का पानी पीना पड़ रहा है. अब इस क्षेत्र का विकास ग्रामीणों के सहयोग से होगा. जिन गांव में बिजली नहीं है वहां बिजली लाई जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नजदीक ही विधानसभा चुनाव है. ग्रामीण सोच समझ कर वोट देंगे . जिससे क्षेत्र का तस्वीर बदल सके.उन्होंने कहा एसपी से मिलकर जिन 6 घर को जलाया की मामले को लेकर बातचीत कर इंसाफ दिलाई जाएगी. इस मौके पर जिला अध्यक्ष विल्सन सोय, मानीहंस मुंडा, मंगलदास हंस, सुलेमान हंस, मादो पूर्ति, मोरगा सोय, धर्म दास बांकिरा, अब्राहम हंस मुंडा, सोमा हुनी पूर्ति, बोबास पूर्ति, मंगरा हंस,जोहन पूर्ति, प्रभु पूर्ति, मार्शल हपदगड़ा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-bilal-of-west-bengal-arrested-for-extortion/">Chandil

: रंगादारी मांगने के आरोप में पश्चिम बंगाल का बिलाल गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही