Search

 
 
 

Chakradharpur : सोनुवा में 346 बच्चों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गायत्री परिवार के तत्वाधान में शनिवार को सोनुवा के पांच विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हुई. इस परीक्षा में कुल 346 विद्यार्थी शामिल हुए. यह परीक्षा राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर निश्चिंतपुर, सीतानाथ महतो पब्लिक स्कूल व सनसाईन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई. भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सोनुवा प्रखंड समन्वयक गणेश चंद्र बोदरा ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करते हुए युग निर्माण करना है. भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा, जबकि परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले बच्चे अनुमंडल, जिला व राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-police-checking-point-will-be-removed-from-dimna-valley/">Jamshedpur

: डिमना घाटी से हटेगा पुलिस का चेकिंग प्लाइंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही