Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बंधन बैंक की महिलाकर्मी से दिनदहाड़े 40 हजार रुपए व स्कूटी की छिनतई

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की रुंगसाई से मंडलसाई जाने वाले रास्ते में बुधवार को दिनदहाड़े बंधन बैंक की एक महिलाकर्मी शिखा प्रजापति से छिनतई की घटना हुई. घटना बुधवार की सुबह लगभग 10.30 बजे की है. बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर महिला बैंककर्मी से 40 हजार रुपए और स्कूटी छीन कर फरार हो गए. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के बंधन बैंक में काम करने वाली महिला शिखा प्रजापति चक्रधरपुर के टोंकाटोलारुंगसाई से महिला समूह के पैसे इकट्ठा कर चक्रधरपुर के लोकनाथनगर स्थित अपने कार्यालय जा रही थी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/somewhere-in-jharkhand-murder-was-done-by-pretending-to-be-a-police-informer-somewhere-naxalites-did-arson-for-levy/">झारखंड

में कहीं पुलिस मुखबिर बताकर हत्या, तो कहीं लेवी के लिए नक्सलियों का तांडव
इसी दौरान एक युवक पैदल और दो युवक मोटरसाइकिल से आए. उन्होंने छिनतई की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में महिला में चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. महिला बैंकर्मी ने बताया कि रुंगसाई से जब वह कार्यालय जा रही थी तभी एक युवक सामने आ गया. इस बीच जब उसने गाड़ी का हॉर्न बजाकर साइड मांगा तो उस युवक ने स्कूटी से चाबी निकाल ली. इसके बाद दो अन्य युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर 40 हजार रुपये छीन लिये. वहीं स्कूटी भी लेकर भाग गए. इधर चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही