Search

 
 
 

चक्रधरपुरः रेलवे का केबल चोरी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

सीनी-महालीमुरुप के बीच रेलवे सिग्नल सिस्टम व केबल की चोरी मामले में सीनी आरपीएफ की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी किए गए केबल तार से निकाला गया 15 किलो तांबा, सिग्नल सिस्टम के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त अवजार बरामद किये गए हैं.
 

15 किलो तांबे का तार व सिग्नल उपकरण बरामद


Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी-महालीमुरुप के बीच 9 जनवरी को रेलवे सिग्नल सिस्टम व केबल की चोरी मामले में सीनी आरपीएफ की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सरायकेला-खरसांवा जिले के खरसांवा थाना क्षेत्र की बुरुगोड़ा गांव निवासी शुकलाल जामुदा उर्फ लंबू, मंगल जामुदा, गुडियाडीह गांव निवासी मनोज सामद उर्फ पशु, संजय महतो उर्फ बोडो व सुरज गोडसोरा शामिल हैं. उनके पास से चोरी किए गए केबल तार से निकाला गया 15 किलो तांबा, सिग्नल सिस्टम के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त अवजार बरामद किये गए हैं.

https://lagatar.in/sks-ispat-and-power-fined-rs-50-lakh-in-coal-scam 


सभी आरोपियों को मंगलवार रेलवे कोर्ट टाटानगर में पेशी के लिए ले जाया गया. सीनी आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी ने बताया कि पिछले 9 जनवरी की रात महालीमुरुप-सीनी के बीच रेलपटरी के सीनी के पास स्थित सिगनल सिस्टम के कमरे की दीवार तोड़ कर वहां लगे सिग्नल सिस्टम के उपकरण व केबल तार की चोरी कर ली गई थी. चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश में टीम बनाकर छापेमारी की जा रही थी. सोमवार व मंगलवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही