Search

 
 
 

चक्रधरपुरः कलश यात्रा के साथ शीतला मंदिर में 5 दिवसीय पूजा शुरू

चक्रधरपुर लोको कॉलोनी स्थित शीतला मंदिर में पांच दिवसीय पूजा का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर लोको कॉलोनी स्थित शीतला मंदिर में पांच दिवसीय पूजा का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ. शाम को पंचमोड़ स्थित बालाजी मंदिर के पीछे हल्दी से माता शीतला की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा कर कलश यात्रा निकाली गई. श्रद्धालु माता की प्रतिमा को सिर पर लेकर चल रहे थे. रास्ते में जगह-जगह नीम पत्ता व जल लेकर खड़े महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने माता रानी का स्वागत किया.

श्रद्धालु बाजे-गाजे व डफली की धुन पर थिरकते व माता का जयकारा लगाते चल रहे थे. कलश यात्रा बालाजी मंदिर परिसर से निकलकर पंचमोड़, रेलवे कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुये लोको कॉलोनी स्थित माता शीतला मंदिर पहुंची. जहां भव्य पंडाल में माता की प्रतिमा स्थापित की गई.

यहां पांच दिन तक माता के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना होगी. हर साल पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है.इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही