Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: कोमाय चौक से कुपुई तक 5 किलोमीटर सड़क जर्जर, रोड के नाम पर गड्ढे बचे हैं

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत बाईपी पंचायत के कोमाय चौक से कुपुई तक 5 किलोमीटर सड़क जर्जर हो चुकी है. ग्रामीणों की शिकायत पर 26 अगस्त दिन गुरुवार को पूर्व विधायक शशि भूषण सामड जर्जर सड़क की जांच करने के लिए पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि 20 साल पहले सड़क का निर्माण हुआ था. लेकिन सड़क की मरम्मत समय पर नहीं होने के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-shot-two-people-accused-of-police-informer/141842/">गिरिडीह

: नक्सलियों ने दो लोगों को मारी गोली, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप
रोजाना इस सड़क से दर्जनों गांव के हजारों ग्रामीण आवाजाही करते हैं. सड़क पूरी तरह जर्जर हो जाने के कारण लोगों की आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. सड़क में बिछाए गए कंक्रीट और पत्थर आदि पूरी तरह उखड़ चुके हैं. जांच के दौरान जानकारी देते हुए पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए सरकार अविलंब बाईपी पंचायत के कोमाय चौक से कुपुई तक 5 किलोमीटर तक जर्जर सड़क को नए सिरे से निर्माण किया जाए. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, उपायुक्त एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराने की बात कही. मौके पर गणेश तांती, शशि मेलगांडी, पिथो टुडू समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही