Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गोईलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शनिवार को जूनियर ड्राईवर एकता संघ व डॉ. मनोज कुमार कोड़ाह फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रुप से गोइलकेरा की जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल, मुखिया सुनीता मेराल, पंचायत समिति सदस्य भानी सिन्हा, भाजपा के लोकसभा प्रवास समिति सदस्य आलोक रंजन, रांची रिम्स के डॉक्टर मनोज कुमार कोड़ाह उपस्थित थे. शिविर का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने नरियल फोड़कर व फीता काटकर किया. संबोधित करते हुये जिप सदस्य ज्योति मेराल ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है, इसलिए रक्तदान को महादान माना गया है. क्षेत्र में इस तरह का आयोजन किया जाना सराहनीय है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mda-medicine-was-given-to-7-thousand-people-in-two-blocks/">चाईबासा
: दो प्रखंडों में 7 हजार लोगों को एमडीए की खिलाई गई दवा
: झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, लोग परेशान [wpse_comments_template]
: दो प्रखंडों में 7 हजार लोगों को एमडीए की खिलाई गई दवा
ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर किया रक्तदान
रांची रिम्स के डॉ. मनोज कुमार कोड़ाह ने रक्तदान करने से होने वाले शारीरिक फायदे व रक्तदान के महत्व के बारे में बताया. शिविर के दौरान गोइलकेरा व आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर रक्तदान किया. शिविर में कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. चाईबासा से पहुंचे ब्लड बैंक के स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदाताओं की शारीरिक जांच की, इसके बाद रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. इस दौरान सभी रक्तदाताओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. मौके पर भाजपा नेता राम कोड़ाह, भवन निर्माण झारखंड के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जयंत प्रधान, जूनियर ड्राईवर एकता संघ के अध्यक्ष राज कुमार, उपाध्यक्ष जयपाल सामड, सचिव प्रमोद तिर्की, बालेश्वर दोराई, हरेन्द्र राम, रविन्द्र नायक, पितरुस पूर्ति, नरेश महतो, रविन्द्र प्रसाद, रवि भुईयां, उमेश बोदरा, विश्वनाथ मेलगांडी, जगमोहन सुरीन, चरण गोप के अलावे स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-living-in-slums-are-not-getting-drinking-water-people-are-upset/">किरीबुरू: झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, लोग परेशान [wpse_comments_template]
Leave a Comment