Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ब्रह्माकुमारी पाठशाला में मनी जगमाता सरस्वती जी की 58वीं पुण्यतिथि

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : ब्रह्माकुमारी पाठशाला में शनिवार को यज्ञमाता जगमाता सरस्वती जी की 58वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रुप में मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया से पहुंचे राजयोग प्रशिक्षु बीके राम भरत उपस्थित थे. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि माया के विघ्नों से पार होना है तो चेकिंग पावर से अपने आपको सावधान रखना व संभलकर चलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों में एकाग्रता की कमी होती है, वे हमेशा चिंतित रहते हैं. इस अवसर पर पाठशाला की संचालिका बीके मानिनि बहन ने यज्ञमाता जगमाता सरस्वती जी के जीवन की अनुकरणीय पहलुओं पर अपनी बातें रखीं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-anc-mla-inaugurated-kudlibari-anganwadi-center/">चक्रधरपुर

: कुदलीबाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में एएनसी का विधायक ने किया उद्घाटन

हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझना जरूरी

उन्होंने कहा कि हर घड़ी अंतिम घड़ी है और हुक्मी हुक्म चला रहा है. मंत्र से ही हम नष्टोमोहा स्मृति स्वरूप हो जाएंगे और अपनी बुद्धि को सब बातों से फ्री रख शिव बाबा की आशाओं को पूर्ण कर सकेंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि रितु क्षत्री ने कहा कि हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझ सदा रूहानी मौज में रहने से ही विशेष आत्मा बना जा सकता है. इसके पूर्व जगदम्बा मां के स्मृति दिवस पर अनमोल महावाक्य को सुनाया गया. कार्यक्रम का संचालन गीता जबकि धन्यवाद ज्ञापन संगीता ने किया. इस अवसर पर उपस्थित सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही