Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कन्ताबंजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस से बुधवार को मनोहरपुर आरपीएफ व जीआरपी ने 6.3 किलो गांजा बरामद किया है. बताया जाता है की मनोहरपुर आरपीएफ पुलिस को सूचना मिली कि इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी नंबर डी4 सीट नंबर 103 में लावारिस स्थिति में एक बैग रखा हुआ है. इसके बाद ट्रेन जब मनोहरपुर रेलवे स्टेशन में रुकी तो आरपीएफ व जीआरपी पुलिस ने उक्त बैग को ट्रेन से बरामद किया. वहीं इसकी जानकारी मनोहरपुर अंचलधिकारी प्रदीप कुमार को दी गई. इसके बाद ट्रेन से उतार कर बैग को खोला गया तो उसमें लगभग 6.3 किलो गांजा बरामद किया गया. इधर जीआरपी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-nattu-jha-submitted-claim-from-jamshedpur-east-and-west-seats/">Jamshedpur
: नट्टू झा ने जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम सीट से पेश की दावेदारी [wpse_comments_template]
: नट्टू झा ने जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिम सीट से पेश की दावेदारी [wpse_comments_template]