Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जेवर विक्रेता से सोनुवा में छह किलो चांदी व 30 ग्राम सोना लूटे

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती निवासी जेवर विक्रेता श्रीमोखु साहू से सोनुवा थाना क्षेत्र के लोटापहाड़ के समीप दिग्गीलोटा के पास लूटपाट की घटना घटित हुई है. घटना गुरुवार देर शाम की है. इस संबंध में श्रीमोखु साहू ने सोनुवा थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है की गुरुवार को सोनुवा में लगे साप्ताहिक हाट में श्रीमोखु साहू व्यापार करने आए थे. देर शाम जब वे चक्रधरपुर अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के दिगीलोटा के पास बाईक में आये दो अज्ञात अपराधियों ने श्रीमोखु साहू से पास में रखे सोना चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. घटना के बाद सोनुवा थाना में उन्होंने मामला दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-cbse-10th-board-result-released-93-12-students-passed/">Breaking

: CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 93.12% छात्र हुए पास
इधर शुक्रवार को अपने घर में उन्होंने मामले को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा लगभग छह किलो चांदी व 30 ग्राम सोना लूट लिया. इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है, साथ ही पास में रखे नगद 25 हजार रुपए भी लूट लिए. इधर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गई है. बता दें की पिछले कुछ महीनों से चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य मार्ग में लूटपाट की घटना बढ़ गई है. दो माह पहले भी एक व्यापारी से रगोली गांव के पास लूटपाट हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही