Search

 
 
 

Chakradharpur :  सोनुवा के हाड़ीमारा गांव में मना 75वां वन महोत्सव

 
  • सांसद ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने की अपील की
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पेड़-पौधों से ही मानव का जीवन आबाद है. यदि पृथ्वी पर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो यह पृथ्वी वीरान हो जाएगी. यह बातें सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहीं. वे शनिवार को सोनुवा प्रखंड के हाड़ीमारा गांव में सामाजिक वानिकी प्रमंडल चाईबासा के तत्वावधान में 75वां वन महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि पेड़ हमें वायु देते हैं, लेकिन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से मनुष्यों को शुद्ध हवा तक नहीं मिल रही है. ऐसे में वह अनेक रोगों का शिकार हो रहा है. घटते वन क्षेत्र के कारण हमारा पर्यावरण संतुलन भी डगमगाने लगा है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-leader-geeta-murmu-held-a-meeting-in-nala-par-locality-of-dahigora/">Ghatshila

:  दहीगोड़ा के नाला पार मुहल्ला में भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने की बैठक
इसका कालांतर में कुप्रभाव पड़ेगा. हमें पेड़-पौधे लगाकर बच्चों की तरह इसको पालना चाहिए. वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महोत्सव मनाने का उद्देश्य धरती से प्रदूषण कम करना, अधिक पौधे लगाना, पर्यावरण को हरियाली से भरपूर करना, समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना इत्यादि है. उन्होंने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया. इस मौके पर सांसद समेत अन्य अतिथि व अधिकारियों ने पौधरोपण किया. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-has-become-a-safe-haven-for-illegal-businessmen/">Chandil

 : अवैध धंधेबाजों के लिए सुरक्षित शरणस्थली बना ईचागढ़
कार्यक्रम में कुंदरूगुट के वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत, बुधना राम, आसनतलिया की मुखिया सुप्रिया बोदरा, संतोष मिश्रा, ग्रामीण मुंडा कृपा सिंधु महतो, कौशल महतो, चंदन होनहागा, वनरक्षी दुबराज माझी, गणेश सोय, सुरेश प्रसाद महतो, अभिषेक राम, पूनम बिरूवा, सुषमा बानरा, रवि बोदरा, मतवा सामाड, गुरुचरण बारी, बाबूराम सामाड, राजेश मरांडी समेत ग्रामीण व उत्क्रमित उच्च विद्यालय हाड़ीमारा के छात्र-छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-in-birni-brother-in-law-killed-sister-in-law-with-a-hoe/">गिरिडीह

: बिरनी में देवर ने भाभी को कुदाल से काट डाला
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही