Search

 
 
 

चक्रधरपुर : आसनतलिया में CRPF की 60वीं बटालियन कैम्प में मना 83वां स्थापना दिवस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का 83वां स्थापना दिवस बुधवार को चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ 60वीं बटालियन स्थित कैंप परिसर में मनाया गया. इस अवसर पर सबसे पहले सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया. क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेने के बाद शहीद हुए जवानों को याद किया गया एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इतिहास के बारे में जवानों को बताया गया. [caption id="attachment_371153" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/CKP-CRPF-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 83वां स्थापना दिवस पर कैंप में मौजूद जवान.[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-execution-of-two-cases-on-land-dispute-resolution-day/">चक्रधरपुर

: भूमि विवाद समाधान दिवस पर दो मामलों का हुआ निष्पादन

आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है

इस अवसर पर कमांडेंट आनंद कुमार जेराई ने कहा कि 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच में काउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रुप में इस बल की स्थापना हुई थी. देश की आजादी के बाद इस बल का नाम केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया गया. 19 मार्च 1950 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा इस बल को ध्वज प्रदान किया गया. यह बल देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल के रुप में जाना जाता है और साथ ही भारत वर्ष के आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-van-driver-sentenced-to-six-years-for-molesting-schoolgirl/">जमशेदपुर:

स्कूली छात्रा से छेड़खानी में वैन चालक को छह साल की सजा

खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इस अवसर पर कैंप परिसर में जवानों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. वहीं शाम में बड़े खाना का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विकास सिंह, उप कमाडेंट अनिल कुमार, विकास कुमार के अलावे अन्य सहायक कमांडेंट व कैंप के जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही