Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को साहित्य सम्मान परिषद नई दिशा की ओर से शहर के पंचमोड़ स्थित राधा गोविंद मंदिर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 84 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एके त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक बीएन प्रसाद उपस्थित थे. समारोह का शुभारंभ डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर के समीप दीप जलाकर किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. एके त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों का कर्तव्य आईपीएस-आईएएस बनाने की नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को समाज में सामाजिक नागरिक बनाना है, जो भलीभांति शिक्षकों ने निर्वाह किया है. उन्होंने साहित्य सम्मान परिषद नई दिशा की कार्यक्रम का सराहनीय किया. कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत शिक्षक बीएन प्रसाद,भगेरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद भगेरिया ने भी संबोधित किया.इस अवसर पर मुख्य रुप से नई दिशा निर्देशक श्रवण कुमार मिश्र, अध्यक्ष जेपी शेखर, प्रोजेक्ट मैनेजर श्याम त्रिपाठी, सचिव राजू प्रसाद कसेरा, तजम्मुल हुसैन, प्रशांति साह समेत अन्य मौजूद थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/CKP-Teacher-1.jpg"
alt="" width="1600" height="720" /> इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-due-to-lack-of-speed-breaker-in-front-of-schools-there-is-a-possibility-of-accident/">जगन्नाथपुर
: स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं होने से बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

Leave a Comment