Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जंगल से भटक कर चंद्री गांव पहुंचे हिरण को कुत्तों के झुंड ने मार डाला

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की चंद्री गांव में सोमवार शाम दो हिरण जंगल से भटकर गांव पहुंच गए. इसमें से एक हिरण को कुत्तों के झुंड ने मार डाला. बताया जाता है कि कुछ ग्रामीणों ने चंद्री गांव में दो हिरण को चंद्री पंचायत भवन के समीप शिव मंदिर स्थित जाहिरा स्थल के पास देखा. इसमें एक हिरण को कुत्तों के झुंड ने घेर रखा था, ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर हिरण को बचाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण इसमें सफल नहीं हो पाए. कुत्तों के झुंड ने हिरण को नोच कर मार डाला. दूसरा हिरण वहां से भाग गया. वहीं, ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. इधर, चक्रधरपुर के वनरक्षी राजकिशोर मुखी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मृत हिरण को चक्रधरपुर वन विभाग ले आया गया है, हिरण लगभग दो साल का है. वहीं भटक कर पहुंचे एक अन्य हिरण के बारे में पता लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-nitin-gadkari-will-lay-the-foundation-stone-of-mango-double-decker-elevated-corridor-on-23/">जमशेदपुर

: 23 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे मानगो डबल डेक्कर एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही