Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : 21 मार्च को हिन्दू नववर्ष पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, बैठक में लिया गया निर्णय

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हिंदू नव वर्ष चैत शुक्ल प्रतिपदा पर 21 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. साथ ही महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर सोमवार शाम पंचमोड़ स्थित राधा गोविंद मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न हिंदू संगठन के लोग शामिल हुए. बैठक में तय हुआ कि हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या 21 मार्च, मंगलवार को चक्रधरपुर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. वहीं संध्या के समय महाआरती करते हुए कार्यक्रम संपन्न होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-chairman-will-inaugurate-corona-warriors-park-on-march-3/">जमशेदपुर

: तीन मार्च को कोरोना वॉरियर्स पार्क का टाटा स्टील के चेयरमैन करेंगे उद्घाटन

भगवा झंडों से सजाया जाएगा चक्रधरपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र

21 मार्च की दोपहर 3 बजे पोटका शिव मंदिर के समीप से शोभा यात्रा निकलेगी जो पोड़ाहाट स्टेडियम में सामूहिक आरती के साथ संपन्न होगी. कार्यक्रम को लेकर पूरे चक्रधरपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को भगवा झंडों से सजाया जाएगा. आकर्षक झांकी भी निकाली जाएगी. इस कार्यक्रम को लेकर चक्रधरपुर के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बैठकें होंगी. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी, शेष नारायण लाल, गोनू जयसवाल, संजय पासवान, रमेश ठाकुर, पवन शंकर पांडेय, अरुण कुमार, अनूप दूबे, कुंज बिहारी मिश्रा, छोटू ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही