Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मलेरिया से पीड़ित जवान को हाथीबुरु कैंप से चॉपर से इलाज के लिए मुख्यालय लाया गया

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गोइलकेरा के हाथीबुरु जंगल में स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक जवान की तबीयत बिगड़ने पर चॉपर के जरिए चक्रधरपुर लाया गया. बताया जाता है कि हाथीबुरु जंगल में सीआरपीएफ के कैंप में जवान प्रियेश कुमार मलेरिया से पीड़ित था, शनिवार को उसकी तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई. उसके बाद चॉपर के जरिए उसे चक्रधरपुर लाया गया. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-workers-demonstrated-on-the-demand-of-starting-bagjanta-mines/">मुसाबनी

: बागजांता माइंस चालू करने की मांग पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
चॉपर को चक्रधरपुर के आसनतलिया मध्य विद्यालय मैदान में उतारा गया. इसके बाद जवान को चक्रधरपुर के सीआरपीएफ 60 बटालियन मुख्यालय ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज प्रारंभ किया. इस संबंध में सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई ने कहा कि जवान मलेरिया से पीड़ित होकर बीमार हो गया था, जिसे इलाज के लिए चक्रधरपुर लाया गया. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-president-should-inaugurate-the-new-parliament-house-not-pm-modi/">राहुल

गांधी ने कहा, नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को करना चाहिए, पीएम मोदी को नहीं
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही