Search

 
 
 

Chakradharpur : मालगाड़ी के आगे कूदकर एक अधेड़ व्यक्ति ने की आत्महत्या

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मालगाड़ी के आगे कूदकर एक अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. बताया जाता है अधेड़ व्यक्ति रेलवे स्टेशन के बाहर किसी तरह मांग कर अपना जीवन यापन करता था. हालांकि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी. इधर घटना के बाद चक्रधरपुर के जीआरपी जवानों ने रेलवे ट्रैक से शव उठाकर चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. वहीं शव को रेलवे अस्पताल के शीत गृह में रखा गया है. इस संबंध में चक्रधरपुर के जीआरपी थाना प्रभारी सुहेल खान ने बताया कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम कराकर शीत गृह में रखा गया है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-shyam-mahotsav-in-parsudih-society-colony-on-16th-august/">Jamshedpur

: परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी में श्याम महोत्सव 16 अगस्त को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही