Search

 
 
 

Chakradharpur : कद या पद से नहीं, मेहनत और लगन से बड़ा होता है इंसान - विधायक

 
  • मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कद या पद से नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से इंसान बड़ा होता है. बड़ा इंसान बनने के लिए विद्यार्थी लगन के साथ मेहनत करें. यह बातें चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कहीं. वे मंगलवार को चक्रधरपुर शहर के मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय सभागार में छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, अवश्य ही सफलता मिलेगी. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने दीप जलाकर किया. इस मौके पर विधायक ने विद्यालय के मैट्रिक व इंटर के टॉपर विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-woman-dies-due-to-fall-while-coming-home-after-transplanting-paddy/">Baharagoda

: धान रोपाई कर घर आते वक्त ठनका गिरने से महिला की मौत

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

[caption id="attachment_929193" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Student-Samman-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं.[/caption] इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य की भी प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहा गया. विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सोसन प्रभावती खेस ने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए. इस मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक हेमंत कुमार पान, दिव्या प्रधान, पंकज प्रधान, प्रीति पाठक, लक्ष्मी टुटी, ज्योति ललिता जामुदा, पुनता माझियान, मंजु कुमारी, सुषमा डहांगा, प्रेमचंद महतो, विजय तैसुम, ममता पूर्ति, लिली रुगू, सरिता लुगुन, हरेंद्र कुमार महतो, प्रीति महतो, प्रियंका सोरेन, लक्खी कुमारी, रजनी नाग समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-new-transformer-installed-in-devaltand-on-the-seventh-day/">Chandil

: सातवें दिन देवलटांड में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम केदौरान मैट्रिक बोर्ड के टॉपर स्नेहा महतो, मोहित कुमार महतो व मौसमी चटर्जी एवं इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय में सत्यजीत साहू, जसवंत महतो, शिवम महतो, सुजल सोनकर, कला संकाय में रितिक रोशन महतो, कोलाई सामड, दिव्यांशु सिजुई व वाणिज्य संकाय में सरिया नाज, मोनिका कुमारी, मोहित कुमार मिस्त्री को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही