Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : बरडीह गांव के समीप गला रेत कर एक व्यक्ति की हत्या

  • खेत में काम करने जा रहे लोगों ने शव देखा, जांच में जुटी पुलिस 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र के बरडीह गांव के पास बालपोसटांड़ में एक अज्ञात व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जाता है की शनिवार को बरडीह गांव के खेत में काम करने जाने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर एक मृत व्यक्ति का शव देखा. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कराईकेला थाना को दी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-two-youths-from-ranchi-died-and-two-were-injured-in-a-road-accident/">रामगढ़

: सड़क दुर्घटना में रांची के रहने वाले दो युवकों की मौत, दो घायल
इसके बाद कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मृत व्यक्ति के गले में धारदार हथियार से रेतने का निशान है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर सड़क पर फेंक दिया. इधर पुलिस व्यक्ति की पहचान को लेकर बरडीह व आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही