Search

 
 
 

चक्रधरपुर : उफनती विजय नदी में स्नान कर रहा युवक बहा

 
  • दोस्तों ने बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे
  • लगातार हो रही तेज बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा
  • स्थानीय लोगों ने भी युवक की काफी खोजबीन की
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सोमवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं. मंगलवार अहले सुबह भी जमकर तेज बारिश हुई. चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. मंगलवार को चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बंगलाटांड स्थित विजय नदी में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान 22 साल का युवक नदी के तेज बहाव में बह गया. उसकी मंगलवार दोपहर तक खोजबीन जारी थी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/pickup-van-loaded-with-200-boxes-of-illicit-liquor-caught-in-ranchis-chanho/">रांची

के चान्हों में पकड़ा गया 200 पेटी अवैध शराब लोड पिकअप वैन
[caption id="attachment_940085" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CKP-PARVEZ.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना की जानकारी देता अशरफ का भाई परवेज.[/caption] बताया जाता है कि चक्रधरपुर के बंगलाटांड निवासी अयूब मिस्त्री का 22 वर्षीय पुत्र अशरफ मंगलवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ बंगलाटांड स्थित विजय नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान ही वह नदी के तेज बहाव में बह गया. इस बीच कुछ दोस्तों ने उसे नदी में बहता देख बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे. इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. कई स्थानों और नदी घाट पर जाकर लोगों ने अशरफ की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-champai-sorens-entry-into-bjp-welcomed/">Adityapur

: चंपाई सोरेन के बीजेपी में आने का किया स्वागत
इस संबंध में अशरफ के भाई परवेज ने बताया कि घर में बताकर मैं भी अपने भाई के साथ नदी में नहाने आया था, जैसे ही वह नहाकर नदी के दूसरे छोर की ओर जा रहा था, तेज बहाव में बह गया. इधर घटना को लेकर अशरफ के परिजन व स्थानीय लोग उसकी खोजबीन में जुटे हुये थे. दोपहर दो बजे तक युवक का कहीं पता नहीं चल पाया था. बता दें कि सोमवार को चाईबासा के रोरो नदी में भी नहाने के दौरान एक बच्ची बह गई थी. उसका शव मंगलवार सुबह नदी से बाहर निकाला गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही