Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के चक्रधरपुर व लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि लौड़िया गांव से आगे रेल फाटक पोल संख्या 314-5-7 रेलवे ट्रैक पर बुधवार दोपहर कुछ ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा. संभवत: किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-outrage-among-the-villagers-due-to-not-getting-the-benefit-of-jalminar/">चाईबासा

: जलमीनार का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश

शीतगृह में रखा गया शव

वहीं सूचना मिलने पर चक्रधरपुर जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने शव को ट्रैक से बरामद कर रेलवे अस्पताल स्थित शीत गृह में पहचान के लिए रख दिया. इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार ने बताया कि शव की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल रेलवे अस्पताल के शीतगृह में शव को रख कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-death-anniversary-of-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee-celebrated/">बहरागोड़ा

: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही