Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : इस्पात एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर व घाघरा स्टेशन के बीच इस्पात एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान आनंदपुर के मुंडा टोला निवासी 28 वर्षीय राजन सोय के रूप में हुई. बताया जाता है कि युवक राजन सोय रेलवे पोल संख्या 369/3 के पास जब बाइक पर सवार होकर रेल लाइन को पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे हावड़ा - टिटलागढ़ अप इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं घटना के बाद आरपीएफ व स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुट गई. इस घटना से आनंदपुर मुंडा टोला में शोक की लहर फैल गई. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-capable-of-fighting-for-tribal-rights-hembram/">Chandil

  : आदिवासी अधिकार की लड़ाई लड़ने में सक्षम – हेम्ब्रम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही