Search

 
 
 

Chakradharpur : तीसरी सोमवारी पर शिवलिंग का किया अभिषेक

 
  • शिवालयों में श्रद्धालुओं की जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सावन माह की तीसरी सोमवारी पर चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. लंबी कतार में लगकर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की. भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, धतुरा अन्य फल, फूल चढ़ाए गए. कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया. वहीं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गए. इस अवसर पर कई मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किया गया. साथ ही शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-shiva-devotees-took-out-huge-kanwar-yatra-in-seraikela/">Adityapur

: सरायकेला में शिवभक्तों ने निकाली विशाल कांवर यात्रा

विभिन्न मंदिर समिति की ओर लगाया गया भंडारा

चक्रधरपुर की इतवारी बाजार स्थित शिव मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड शिव मंदिर, लोको कॉलोनी शिव मंदिर, रेलवे के आरई कॉलोनी शिव मंदिर, पंडित हाता शिव मंदिर, श्मशान काली मंदिर स्थित शिव मंदिर, टाउन काली स्थित शिव मंदिर, बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर में शिवलिंग, पुरानी रांची रोड स्थित शिव मंदिर के अलावे शहर से सटे देवगांव स्थित देवेश्वर शिव मंदिर, जरकी गांव स्थित शिव मंदिर, चंद्री शिव मंदिर चंद्रेश्वर शिव मंदिर, लोटापहाड़ स्थित बेगुना शिव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इस अवसर पर कई मंदिर समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही