Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रात्रि क्रिकेट में आदर्श क्लब ने कलिंगा क्लब को पराजित कर जीता खिताब

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : शनिवार को चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के कुसुमकुंज में एक दिवसीय रात्रि क्रिकेट सर्कल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कलिंगा क्लब बाराखोली और आदर्श क्लब कुसुमकुंज के बीच खेला गया. इसमें कलिंगा क्लब बाराखोली को पराजित कर आदर्श क्लब कुसुमकुंज चैंपियन बना. इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-three-day-kids-summer-camp-concludes/">किरीबुरु

: तीन दिवसीय किड्स समर कैंप का समापन 

हौसला बढ़ाया

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shortage-of-sand-ballast-100-concrete-production-industries-of-kolhan-hanged/">आदित्यपुर

: बालू-गिट्टी की कमी, कोल्हान के 100 कंक्रीट प्रोडक्शन उद्योग में ताला लटका

58 रन का टारगेट, 26 रन ही बना सकी कलिंगा क्लब

फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर आदर्श क्लब ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए प्रतिद्वंदी को 5 ओवर में 58 रन का टारगेट दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलिंगा क्लब 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 26 रन ही बना सकी. इस टूर्नामेंट में चक्रधरपुर की 15 और चाईबासा की एक टीम ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर झामुमो नेता उदय जायसवाल, विनय बर्मन, डिक्की राव, देव सर के अतिरिक्त काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-arrives-in-germany-on-a-two-day-visit-will-attend-the-48th-g-7-summit/">प्रधानमंत्री

मोदी दो दिन के दौरे पर जर्मनी पहुंचे, G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही