Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का 31वां जिला कैंप एवं रैली का एडीआरएम ने किया शुभारंभ

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : दक्षिण पूर्व रेलवे-भारत स्काउट्स एंड गाइड्स व चक्रधरपुर रेल मंडल का 31वां जिला कैंप एवं रैली का आयोजन शुक्रवार शाम चक्रधरपुर के रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल के मैदान में किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम विनायक कुजूर उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर व भारत स्काउट् एंड गाइड का झंडोत्तोलन कर किया गया. इस रैली में चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर, बंडामुंडा, सीनी, झारसुगुड़ाडांगुवापोसी के स्काउट्स एंड गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स एवं लीडर्स शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-accused-of-cyber-fraud-of-25-lakhs-from-four-retired-policemen-of-up-arrested/">जामताड़ा

: यूपी के चार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से 25 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ़्तार

शिविर में कई प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

शुक्रवार से प्रारंभ हुई जिला कैंप एवं रैली 20 मार्च तक चलेगी. चार दिवसीय इस कैंप सह रैली में हस्तकला, रंगोली, पैनोरिंग, बैकवुड्समैन, कैंप क्राफ्ट, कुकिंग समेत अन्य स्पद्धाएं आयोजित किए जाएंगे. शुक्रवार को स्काउट्स एंड गाइड्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. इस मौके पर स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला कमिशनर अश्विनी कुमार के अलावे विभिन्न जगहों से पहुंचे स्काउट्स, गाइड्स,रोवर्स, रेंजर्स एवं लीडर्स मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही