Search

 
 
 

चक्रधरपुर : एक मत से बाली को पराजित कर पीटर बने बंदगांव के प्रखंड प्रमुख

 
Chakradharpur : बुधवार को बंदगांव प्रखंड सभागार में प्रमुख एवं उप प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ. प्रखंड के कुल 17 पंचायत समिति सदस्यों में से 9 ने पीटर घनश्याम तियु के पक्ष में मतदान किया. वहीं प्रतिद्वंदी बाली समाड को 8 मत मिले. एक वोट से जीत दर्ज कर पीटर घनश्याम तियु बंदगांव के प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुए. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-let-us-offer-flowers-today-in-the-name-of-the-immortal-martyr-ganesha/">बहरागोड़ा

: “चलो आज फूल चढ़ाते हैं, अमर शहीद गणेश के नाम पर”

लॉटरी में हारे तीरथ, सोमा बने उप प्रमुख

उप प्रमुख के चुनाव में तीरथ जामुदा एवं सोमा हेम्ब्रोम को 7-7 मत मिले, जबकि मंगल सिंह बोदरा को 3 मत मिले. तीरथ जामुदा एवं सोमा हेम्ब्रोम को बराबर मत मिलने पर उप प्रमुख का फैसला लॉटरी से किया गया, जिसमें सोमा हेम्ब्रोम उप प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम संतोष कुमार सिन्हा, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरजानंद किस्कू, देवाशीष दे, निरल केरकेट्टा, सुमन प्रधान, उमेश साव, अलीप प्रधान सहित पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही