Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कराईकेला में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कराईकेला थाना क्षेत्र के कराईकेला में शुक्रवार को सुमन शेखर मिश्रा उर्फ पप्पू (32) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद उसे चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में मृतक सुमन शेखर मिश्रा की मां सुहागी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पप्पू को कपड़े के सहारे फांसी पर लटका देखा तो इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी. इसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया की किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था. शायद इसे लेकर ही उसने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर चक्रधरपुर पुलिस व कराईकेला पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की. इधर, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-paves-way-for-opening-of-blood-storage-unit-in-sub-divisional-hospital/">घाटशिला

: अनुमंडल अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त

चार महीने पहले पप्पू ने किया था तीसरा विवाह

शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले सुमन शेखर मिश्रा उर्फ पप्पू ने चार महीने पहले तीसरा विवाह चाईबासा के ईचा निवासी पूनम मिश्रा से किया था. इससे पहले उसकी दो शादियां हो चुकी थी. मृतका की मां ने बताया की शुक्रवार को छोटी बहू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-cultural-program-organized-on-the-occasion-of-ganesh-puja-in-nandpur-village/">जगन्नाथपुर

: नंदपुर गांव में गणेश पुजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही