Search

 
 
 

Chakradharpur : आजादी के बाद आज तक कंसारा में नहीं बनी सड़क - ग्रामीण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :   बंदगांव प्रखंड की कंसारा गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहने से स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं. इसे लेकर शुक्रवार को कंसारा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के पूर्व से ही कंसारा गांव में सड़क नहीं है. इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कंकुवा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण भी अधूरा है. इसका लाभ आज तक ग्रामीणों को नहीं मिल पाया. कराइकेला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर वहां डॉक्टर नहीं रहते हैं. इस क्षेत्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य केंद्र एवं विद्यालयों में हो भाषा की शिक्षक की बहुत जरूरत है. इन सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-the-contract-company-is-not-paying-overtime-money-to-the-workers/">Chaibasa

:  ठेका कंपनी मजदूरों को नहीं दे रही ओवरटाइम का पैसा
ग्रामीणों की सारी समस्या सुनने के पश्चात डॉ विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कंसारा गांव की सड़क का निर्माण के लिए डीसी से मिलकर डीएमएफटी फंड से सड़क निर्माण की मांग की जाएगी. उन्होंने कहा कि जो स्वास्थ्य केंद्र अब तक अधूरा है उसकी भी जानकारी संबंधित पदाधिकारी से ली जाएगी. ग्रामीण जागरूक हों जिससे वे सरकारी योजना का लाभ ले सकें और अपनी समस्या को भी बता सकें. उन्होंने कहा हमारी सदा कोशिश रही है कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो. ग्रामीण अपनी समस्या को रखें जिससे उनका निदान किया जा सके. मौके पर पूर्व उप मुखिया सीनू राम गागराई, विजय दोंगो ,सोमवारी गागराई, आशा चांपिया, नीतू गागराई, मछुआ गागराई, बागुन गागराई, महेंद्र चांपिया, पातुर गागराई, सिंगा चांपिया समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-seeing-the-forest-department-officials-in-saranda-the-railway-driver-ran-away-with-the-goods-train/">Kiriburu

: सारंडा में वन विभाग के अधिकारियों को देख मालगाड़ी लेकर भागा रेलवे का चालक
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही