Search

 
 
 

Chakradharpur : श्यामरायडीह चौक पर झड़प के बाद चली गोली,  मची अफरा-तफरी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar): चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की कोलचोकड़ा पंचायत के श्यामरायडीह चौक में मंगलवार को कुछ युवकों के बीच झड़प के बाद गोली चलने के बाद अफरा-तफरा मच गई.

दो युवकों के बीच विवाद के बाद चली गोली

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक स्कूटी पर सवार होकर दो युवक श्यामरायडीह चौक पहुंचे. इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद मौके पर पहुंचकर कुछ युवक बीच-बीच बचाव कराने की भी कोशिश लगे. लेकिन दोनों युवक के बीच बकझक के बीच ही एक युवक ने फायरिंग कर दी. इससे मौके पर अफरा-तफरा मच गई. फायरिंग के बाद गोली चलाने वाला युवक व जिस पर गोली चलायी गई. दोनों मौके से भाग खड़े हुए. हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

पुलिस ने की घटनास्‍थल पर जांच पड़ताल

[caption id="attachment_978950" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/19-ckp-goli-2-r.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घटना के बाद श्यामरायडीह चौक पहुंची पुलिस.[/caption] इस दौरान युवक ने अपनी स्कूटी भी श्यामरायडीह चौक पर छोड़ दी. घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गये. वहीं चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गये. इस दौरान थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दे पाया.

स्‍कूटी व मोटरसाइकिल जब्‍त

[caption id="attachment_978951" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/19-ckp-goli-1-r-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्कूटी को थाना ले जाती पुलिस.[/caption] जिस ओर दोनों युवक भागे थे, उस ओर पुलिस ने गाड़ी लेकर जांच पड़ताल भी की. इधर पुलिस ने श्यामरायडीह चौक से घटना को अंजाम देने वाले युवकों की एक स्कूटी व उक्त स्थल पर पड़े एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया. साथ ही घटना स्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : तिरुमाला">https://lagatar.in/tirumala-tirupati-devasthanam-boards-order-non-hindu-employees-should-take-vrs/">तिरुमाला

तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का आदेश, गैर हिंदू कर्मचारी VRS ले लें…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही