Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दो साल बाद मुहर्रम की नवमी पर निकला जुलूस, परंपरागत खेलों का हुआ प्रदर्शन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मुहर्रम की नवमी के अवसर पर मंगलवार सुबह चक्रधरपुर में जुलूस निकाला गया. बारिश के बीच चक्रधरपुर के पवन चौक पर विभिन्न अखाड़ा कमेटी निशान लेकर पहुंचे थे. जहां अखाड़ा कमेटी में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ढोल ताशा के धून पर परंपरागत खेलों का प्रदर्शन किया. दो साल कोविड के प्रकोप के कारण जुलूस नहीं निकाला जा सका था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vipin-chandra-mahato-became-the-new-in-charge-of-jetia-police-station/">चाईबासा

: जेटिया थाना के नए प्रभारी बने विपिन चंद्र महतो

शहर में सुबह नो एंट्री 

[caption id="attachment_383948" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/12-1.jpeg"

alt="" width="1080" height="588" /> जुलूस के दौरान खेलों का प्रदर्शन करते अखाड़ा कमेटी के लोग.[/caption] मंगलवार को चक्रधरपुर की बंगलाटांड़, दंदासाई, पापड़हाता, पुराना वार्ड नंबर 10, ग्वाला पट्टी, चांदमारी, लोको से अखाड़ा कमेटी पवन चौक पर इकट्ठा हुए थे. पवन चौक पर पहुंची जुलूस को लेकर मंगलवार सुबह शहर में नो एंट्री लगाया गया था. साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर चक्रधरपुर के थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ बाल किशोर महतो व थाना के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे. मंगलवार शाम में मुहर्रम की दशमी का जुलूस निकाला जाएगा. जहां सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासनिक, अखाड़ा कमेटी के खलीफाओं को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bear-attacked-four-people-the-injured-are-undergoing-treatment/">चाईबासा

: भालू ने चार लोगों पर किया हमला, घायलों का चल रहा इलाज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही