Search

 
 
 

चक्रधरपुर: आंदोलनकारी घेरेंगे झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग का कार्यालय

 
Rahul Hembrom Chakrdharpur: चक्रधरपुर के मानकी मुंडा सभागार में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक बुधराम उरांव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आंदोलनकारी सुखदेव हेम्ब्रोम उपस्थित रहे. बैठक में हेम्ब्रोम ने आंदोलनकारियों को आह्वान करते हुए कहा कि जिस तर्ज पर अलग राज्य को बनाने के लिए संघर्ष किया, उसी तर्ज पर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग कार्यालय रांची का घेराव करेंगे. जब तक आयोग में चिन्हित नहीं होंगे, तब तक आंदोलनकारी कार्यालय छोड़ कर घर वापस नहीं आएंगे. इसे भी पढ़ें: निजीकरण">https://lagatar.in/illegal-mining-is-getting-a-boost-due-to-privatization-policy-dipankar-bhattacharya/">निजीकरण

नीति से अवैध माइनिंग को मिल रहा बढ़ावा : दीपांकर भट्टाचार्य

आंदोलन करने के लिए बाध्य: सुखदेव हेम्ब्रोम

उन्होंने कहा कि आयोग का गठन होकर चार माह बीत गए, मगर कान में जूं तक नहीं रेंगा. इसीलिए आंदोलनकारी झारखंड सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आंदोलनकारी को सूचित करने के लिए मुंडा मानकी से आग्रह किया गया. साथ ही एक टीम का गठन भी किया गया, जो आंदोलनकारियों तथा सभी विधायकों को सूचना देने के कार्य करेंगे.

निवेदक कमेटी व आयोजक सूचना मंडली के सदस्‍य

इस निवेदक कमेटी में सुखदेव हेम्ब्रोम, दिनेश महतो, सुदाम प्रधान, लाल दास चुने गए. आयोजक सूचना मंडली में सोनाराम लोवादा, बिरसा गागराई, मनोज कुमार, गोंडा हेम्ब्रोम शामिल किए गए. बैठक में मुख्य रूप से प्रेम कश्यप, रुईदास कैवर्त, बिरेंद्र सोय, मानकी सिजुई, नंदलाल हाईबुरु, जाकिर हुसैन, मोरन सिंह, मुनीलाल पुरती, कालिया जामुदा आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें:बच्चों">https://lagatar.in/make-children-aware-of-wildlife-build-a-strong-wall-along-the-roads-of-elephant-corridor-cm/">बच्चों

को वन्य जीवों के प्रति करें जागरूक, एलिफेंट कॉरिडोर की सड़कों के किनारे बनाएं मजबूत दीवार- सीएम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही