Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पवन चौक पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची से चाईबासा जाने के क्रम में झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख चक्रधरपुर पवन चौक पर रुके. चक्रधरपुर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया. मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबर राय चौधरी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बंकीरा ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता प्रदान किया. इस दौरान मंत्री बादल पत्रलेख ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम पर चर्चा की, साथ ही पार्टी के मजबूतीकरण को लेकर दिशा निर्देश दिए. यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बंकीरा, कांग्रेस नेता राजेश शुक्ला, नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड़, 20 सूत्री सदस्य अमित मुखी, कमल राम, पोंडेराम सामड़, सुन्नी एंथोनी, अमन महतो, जय देव कैब्रत समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-election-without-obc-reservation-dual-mentality-of-chief-minister-ranjit-kumar/">पाकुड़

: ओबीसी आरक्षण बिना निकाय चुनाव मुख्यमंत्री की दोहरी मानसिकता : रंजीत कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही