Search

 
 
 

Chakradharpur : प्रखंड कार्यालय के समीप आजसू का हल्ला बोल कार्यक्रम

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने व अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर शनिवार को आजसू पार्टी ने चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय के समीप हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया. वहां मौजूद आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा, केंद्रीय सदस्य सिद्धार्थ शंकर महतो समेत मौजूद आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर रोष जताया. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण जरूरतमंदों को समय पर जाति, आवासीय, आय समेत अन्य प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय से निर्गत नहीं हो पा रहा है. इससे युवाओं का भविष्य भी खतरे में है. वहीं जमीन संबंधित दाखिल कार्य हेतु अंचल कार्यालय में जमा आवेदनों के निष्पादन में भी लेट लतीफी की जाती है. इसे भी पढ़ें : Jamsedpur">https://lagatar.in/jamsedpur-vhp-bajrang-dals-free-medical-camp-organized/">Jamsedpur

: विहिप बजरंगदल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

अधिकारियों की लापरवाही के कारण बिजली-पानी की व्यवस्था बिगड़ गई है

मौके पर केंद्रीय सदस्य सिद्धार्थ शंकर महतो ने कहा कि अबुआ आवास हेतु चयन में पारदर्शिता तथा जरूरतमंद एवं निर्धन परिवार को समुचित लाभ दिया जाए, मनरेगा अन्तर्गत संचालित कूप एवं अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन एवं भुगतान यथाशीघ्र किया जाए, ताकि बारिश से पहले कार्यों को पूर्ण किया जा सके. अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही चक्रधरपुर में बिजली, पानी की व्यवस्था चरमराई हुई है. किसानों को समय पर बीज, खाद भी नहीं मिल पा रहा है. मौके पर अजय महतो, दिनेश महतो, शुभम महतो, तुरी कोड़ा, भगवान गोप, दीपक मुंडा, मानिक मुंडा, मो. जिसान समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही