Search

 
 
 

Chakradharpur : सिन्दूरीबेड़ा मुखिया पर लगे आरोपों को बताया साजिश, जांच की मांग

 
  • मुखिया के समर्थन में 22 मौजा के ग्रामीण मुंडा सांसद जोबा माझी से मिले
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :  बंदगांव प्रखंड के सिन्दूरीबेड़ा पंचायत की मुखिया सीमा चांपिया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सोमवार को बंदगांव प्रखंड के 22 मौजा के ग्रामीण मुंडा समेत सैकड़ों ग्रामीण सांसद जोबा माझी से मुलाकात की. इस दौरान मुखिया पर लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की. ग्रामीण मुंडाओं ने कहा कि गांव के एक राशन डीलर साजिश रच ग्रामीणों को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. ग्रामीणों ने मामले की जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर जांच कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-all-the-people-of-saranda-are-ambassadors-to-save-the-environment-and-wildlife-nitish-kumar/">Kiriburu

  : सारंडा के सभी लोग पर्यावरण व वन्यप्राणियों को बचाने हेतु एम्बेसडर हैं – नीतीश कुमार
सांसद ने ग्रामीण मुंडाओं को आश्वस्त किया कि अगर आपने कोई गलत काम नहीं किया तो घबराने की जरूरत नहीं है. साथ ही आपस में किसी तरह का विवाद नहीं कर एकजुटता बनाये रखने को कहा. सांसद से मुलाकात करने वालों में मुखिया सीमा चाम्पिया, जोहन चाम्पिया, समसोन बोदरा, जुनल डहंगा, डेबरा सिरूम, जुरा हेम्ब्रम, अरुण तोपनो, निर्मल हापतगाड़ा, कइला बोदरा, निकल बाडिंग, दोदेया बोदरा, जोटो पुरती, पतरस बोदरा, सनिका चाम्पिया, गोयरा रुगु समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  पलामू:">https://lagatar.in/victim-jaynath-is-pleading-for-justice/">पलामू:

साइबर का शिकार हुए जयनाथ लगा रहे न्याय की गुहार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही