Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ईचाहातु में श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हेतु संस्कार कार्यक्रम आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कराईकेला पंचयात के ईचाहातु में गुरुवार से शुरू हुए श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तहत शुक्रवार को वेदी निर्माण, मण्डप पूजन एवं मूर्तियों का संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया. वाराणसी काशी से आए बाबा जनकदेव जी महाराज की अगुवाई में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई, उनकी धर्मपत्नी फूलो जोंको, भगरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज भगरिया, उनकी धर्मपत्नी एवं उनकी माताश्री ने भाग लेकर क्षेत्र की सुखशांति की भगवान से कामना की. बाबा जनकदेव जी महाराज ने कहा कि महायज्ञ से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में सुखशांति कायम रहती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-former-vice-president-of-city-council-started-water-service-by-supplying-water-from-tanker/">आदित्यपुर

: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने टैंकर से जलापूर्ति कर जल सेवा की शुरुआत की

सनातन धर्म में महायज्ञ का बहुत महत्व होता है

उन्होंने कहा सनातन धर्म में महायज्ञ का बहुत महत्व होता है. वहीं डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि महायज्ञ एक धार्मिक कार्य है जिसमें सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. भगरिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज भगरिया ने कहा कि विश्व शांति के लिए महायज्ञ होना बहुत ही जरूरी है. उन्होंने कहा इस महायज्ञ में सभी लोगों को तन-मन-धन से सहयोग करने की जरूरत है. 29 अप्रैल को वेदी व मण्डप पूजन के साथ मूर्तियों का अधिवास किया जाएगा. इस मौके पर समाजसेवी प्रफुल्ल सारंगी, रतिकांत प्रधान, दुर्गाचरण प्रधान, शंशाक प्रधान, अश्वनी प्रधान, संजय प्रधान, पूर्णचंद्र प्रधान, पवन प्रधान समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही