Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया ने आदिवासी अधिकार सम्मेलन किया आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार को चक्रधरपुर की पोड़ाहाट स्टेडियम में आदिवासी अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य रुप से अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष राजू मुर्मू, केन्द्रीय कमेटी के संयुक्त सचिव सह झारखंड प्रभारी, प्रदेश कमेटी के सचिव लाल माझी, चाईबासा के लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, खूंटी के लोकसभा प्रभारी सामुएल पूर्ति, पूर्व विधायक बहादुर उरांव उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आदिवासियों के हो रहे शोषण, आदिवासियों के छीने जा रहे अधिकार, भू माफियाओं पर आदिवासियों के जमीन पर किये जा रहे कब्जा इत्यादि को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. वहीं जल, जंगल, जमीन बचाने का संकल्प लिया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-mining-officer-counted-achievements-in-the-meeting-of-district-mining-task-force/">आदित्यपुर

: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में खनन पदाधिकारी ने गिनाई उपलब्धियां

एकजुट होकर आगे आना होगा : राजू मुर्मू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-AMBEDKAR-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजू मुर्मू ने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी समुदाय के लोग अपने हक व अधिकार की लड़ाई वर्षों से लड़ रहे हैं. लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. आदिवासियों को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा. हमें अपनी धर्म, सभ्यता, संस्कृति को बचाये रखने के लिए कार्य करना होगा. इस मौके पर पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के बाद भी आदिवासियों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है. सरकार आदिवासियों के हित के लिए नहीं सोच रही है. रोजाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हो रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-ssp-inspected-durga-puja-pandals-gave-necessary-guidelines/">जमशेदपुर

: डीसी-एसएसपी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश

आदिवासियों की परंपरा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : बोबोंगा

पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने भी आदिवासियों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की बात कही. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की अपनी पुरानी सभ्यता व व्यवस्था है, लेकिन इससे कई बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है. इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. समारोह को अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष दीनू पाड़ेया, जिला सचिव सुखलाल सामड व अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर देवनाथ मुंडा, मंगल सोरेन, सीतराम हांसदा, सोमनाथ हेम्ब्रम, जोसेफ किस्कू, अनिल किस्कू, समाजसेवी बसंत महतो, बसील हेम्ब्रम के अलावे अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अन्य पदाधिकारी समेत पश्चिमी झारखंड के विभिन्न जगहों से पहुंचे कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-10-girl-students-of-class-9th-and-10th-fainted-in-kumhardubi-high-school/">बहरागोड़ा

: कुम्हारडुबी उच्च विद्यालय में नौंवी व 10वीं की 10 छात्राएं बेहोश

तबीयत बिगड़ने के कारण नहीं पहुंचे धीमान विजय मानकर 

पोड़ाहाट स्टेडियम में अम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष धीमान विजय मानकर को उपस्थित होना था. इसे लेकर पिछले कई दिनों से जगह-जगह पोस्टर, बैनर इत्यादि भी लगाये गये थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण धीमान विजय मानकर कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके. इससे उपस्थित लोगों में मायूसी देखी गई. देर शाम तक लोग उनका इंतजार करते दिखे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही