Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chakradharpur : अधूरी सड़क के कारण कल्वर्ट में फंसा एम्बुलेंस, मरीज तीन घंटे बाद पहुंचा अस्पताल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर स्थित सुदूरवर्ती क्षेत्र कुलीतोड़ांग पंचायत के धनगांव से बाईपी पंचायत के कुपई तक बनने वाली सड़क का निर्माण पिछले दो महीने से बंद है. ऐसा सड़क निर्माण कार्य कराने वाली ठेका कंपनी वैष्णवी इन्फ्रा प्रोजेक्ट के ठेकेदार नीरज कुमार की लापरवाही से बरते जाने के कारण हो रहा है. गांव में सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण शनिवार को कुलीतोड़ांग पंचायत के तुईया गांव में एक मरीज को अस्पताल लाने गई एम्बुलेंस भी अधूरी सड़क के कल्वर्ट में फंस गई. काफी मशक्कत के बाद कल्वर्ट की धंसी मिट्टी से एम्बुलेंस को बाहर निकाला गया. इस कारण लगभग तीन घंटे बाद मरीज को अस्पताल पहुंचाया जा सका. ठेकेदार सड़क निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है. इस कारण ग्रामीण कार्य विकास विभाग प्रमंडल द्वारा ठेकेदार नीरज कुमार को नोटिस भी जारी किया गया है. इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है. इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में कार्य कराने वाली ठेका कंपनी के प्रति नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hearing-on-ed-complaint-case-against-former-cm-hemant-on-june-28/">झारखंड

: पूर्व CM हेमंत के खिलाफ ED के कम्प्लेन केस पर 28 जून को सुनवाई

नवंबर 2023 में सड़क का शिलान्यास किया गया था : मुखिया

इस संबंध में पंचायत के मुखिया माझी जोंको ने बताया कि वर्ष 2023 के नंवबर में 13.300 किमी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था. इसे छह महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य पिछले दो महीने से बंद है. ठेकेदार द्वारा आधा-अधूरा कार्य कर छोडे़ जाने से ग्रामीणों को उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. यही कारण है कि शनिवार को अधूरी सड़क पर एम्बुलेंस फंस गई. उन्होंने कहा कि अगर एक-दो दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो जोरदार तरीके से ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/robbery-of-rs-17-5-lakh-from-axis-bank-in-broad-daylight/">पटना:

दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से साढ़े 17 लाख की लूट

एक सप्ताह के भीतर काम होगा शुरू : कार्यपालक अभियंता

इस संबध में ग्रामीण कार्य विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लिए ठेकेदार को हिदायत दी गई है. एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने मनोहरपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कराने की संविदा ली है, जिसके कारण ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है. वहीं ठेकेदार नीरज कुमार ने कहा कि मजदूर नहीं मिलने से सड़क निर्माण पूरा करने में परेशानी हो रही थी. एक-दो दिन के भीतर कार्य शुरू कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही