Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : तेंदा में मनाया गया हरियाली सह आजादी का अमृत महोत्सव, लगाए गए 75 पौधे

Chakradharpur ( Rahul Hembrom) : पोड़ाहाट वन प्रमण्डल चाईबासा के सौजन्य से शुक्रवार को केरा वन प्रक्षेत्र द्वारा हरियाली महोत्सव सह आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया. नकटी के मध्य विद्यालय तेंदा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट, वन प्रमण्डल पदाधिकारी चाईबासा नीतिश कुमार ने वन एवं महोत्सव को लेकर विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और इनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ambulance-equipped-with-state-of-the-art-facilities-given-to-girl-students-in-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में छात्राओं को दी गई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस को जानकारी
[caption id="attachment_352253" align="aligncenter" width="569"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chakradharpur-plantation-1.jpeg"

alt="" width="569" height="379" /> आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण[/caption]

हरियाली महोत्सव पर लगाए गए 75 पौधे

हरियाली महोत्सव में ग्रामीणों को बताया गया कि यह आाजादी का अमृत महोत्सव केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम है. इसके तहत 75 पौधे लगाए जाने हैं. कार्यक्रम के दौरान वन पदाधिकारियों, वन कर्मियों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने मिलकर 75 पौधे लगाए. इस अवसर पर केरा रेंज के वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय कुमार, ग्राम मुण्डा, वनरक्षी राजकिशोर मुखी, महेश्वर मांझी, महेश मुर्मू, माखन लाल टुडू, आनंद तिर्की, ज्ञान सिंह भूमिज, सुनीता मुर्मू, शांति राहिल तोपनो समेत वनरक्षी, स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही