Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : लाउजोड़ा गांव में इमली के पेड़ से गिरकर आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : लाउजोड़ा गांव में इमली के पेड़ से गिरकर एक 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक लाउजोड़ा गांव निवासी कमल गागराई का आठ वर्षीय पुत्र मंगल गागराई घर के बाहर इमली के पेड़ पर चढ़कर इमली तोड़ रहा था. इस दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से गिर पड़ा. जिससे मंगल का दाया पैर टूट गया, जबकि सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thunder-fc-became-the-first-girls-team-to-play-in-the-under-13-category-of-the-golden-baby-league/">जमशेदपुर

: गोल्डन बेबी लीग के अंडर-13 श्रेणी में खेलने वाली लड़कियों की पहली टीम बनी थंडर एफसी

समाजसेवी डॉ. गागराई ने की मदद

घटना की सूचना पाकर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने घायल बच्चा के परिजनों से वार्ता कर इलाज के संबंध में जानकारी ली. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए मंगल गागराई को रिम्स रांची भिजवाया. साथ ही उन्होंने रिम्स के डॉक्टरों से भी संपर्क कर मंगल की इलाज में मदद किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही