Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कुदलीबाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में एएनसी का विधायक ने किया उद्घाटन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के कुदलीबाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को एंटी चेकअप कॉर्नर (एएनसी) का उद्घाटन हुआ. मुख्य रूप मौजूद चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने फीता काटकर एंटी चेकअप कॉर्नर का उद्घाटन किया. मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य व शिक्षा का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है. गर्भवती महिलाएं अपनी जांच करने अनुमंडल अस्पताल या निजी अस्पताल जाना पड़ता था. जिसमें महिलाओं को काफी परेशानी होती थी. जिसे ध्यान में रखकर सरकार ने प्रत्येक आनंगबाड़ी केंद्र में एएनसी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-demand-letter-submitted-to-executive-engineer-regarding-water-problem-in-potka-of-chandri/">चक्रधरपुर

: चन्द्री के पोटका में पानी की समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र

निभाई गई गोद भराई की रस्म

आंगनबाड़ी में जांच शुरू होने से गर्भवती महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा. समय की बचत होगी. गर्भवती महिलाओं का जांच सेविकाओं द्वारा किया जाएगा. साथ ही उन्हे पौष्टिक आहार सेवन करने की सलाह दी जाएगी. जिससे जच्चा-बच्चा का पोषण बेहतर ढ़ंग से हो सकेगा. इस दौरान विधायक सुखराम उरांव के हाथों गर्भवती महिला सोनिया योगी एवं अंजली कुमारी की गोद भराई की गई. दोनों महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, सुपरवाइजर सपानी माई कुदादा, पुष्पा तिर्की, संगीता कुमारी, मार्टिन मुर्मू के सेविका सहायिका में मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही