Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : समय पर बैठक नहीं होने से नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने जताया विरोध

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलायी गई थी. बैठक का समय दिन के 12 बजे से निर्धारित था लेकिन दिन के 3 बजे तक जब पंचायत समिति सदस्यों की बैठक नहीं हुई तो चक्रधरपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायत से पहुंचे पंचायत समिति सदस्य नाराज हो गये. जब उन्होंने बीडीओ से बैठक करने को कहा, तो बीडीओ ने  थोड़ी देर बाद बैठक करने की बात बताई और दूसरी बैठक में व्यस्त रहे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-execution-of-two-cases-on-land-dispute-resolution-day/">चक्रधरपुर

: भूमि विवाद समाधान दिवस पर दो मामलों का हुआ निष्पादन

दूर दराज से पहुंचे थे पंचायत समिति सदस्य

इससे पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि बैठक का समय 12 बजे से निर्धारित किया गया था. लेकिन तीन बजे तक बैठक नहीं किया गया. चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में लंबी दूरी तय कर दूर दराज क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे है लेकिन समय का कोई ख्याल रखा नहीं जा रहा है. प्रखंड के अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-19-villages-will-be-connected-under-jal-jeevan-mission-special-program-will-be-held-date-wise/">चाईबासा

: जल जीवन मिशन के तहत जुड़ेंगे 19 गांव, तिथिवार होगा विशेष कार्यक्रम

बैठक नहीं होने पर लौटे पंसस

अंतत: शाम चार बजे तक पंचायत समिति सदस्यों की बैठक नहीं हुई तो विभिन्न पंचायत समिति सदस्य वापस लौट गये. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, आसनतलिया पंचायत समिति सदस्य पदमावती दोंगो, भरनिया पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई के अलावे अन्य पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही