Search

 
 
 

चक्रधरपुरः सड़क व पुल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव वोट मांगने आए नेताओं से पुल बनाने की मांग की गई थी. नेताओं ने जल्द पुल बनाने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज तक पुल नहीं बना.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के अंगरिया गांव में सड़क व पुल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है. इस मुद्दे पर ग्राम प्रधान मुंडा मोहन सिंह ओड़ेया की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. ग्रामीणों ने जमकर रोष व्यक्त किया और आंदोलन की चेतावनी दी.


बैठक में राडू नदी पर पुल बनाने की मांग पर विशेष चर्चा हुई. ग्रामीणों ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव वोट मांगने आए नेताओं से पुल बनाने की मांग की गई थी. नेताओं ने जल्द पुल बनाने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज तक पुल नहीं बना. पिछले दस वर्षों से सिर्फ आश्वसन ही मिलते आया है.
राडू नदी पर पुल नहीं होने के कारण अंगरिया, बोंबोगा समेत कई गांव के लोग प्रभावित हैं. बरसात में लोग अपने जरूरी काम के लिए प्रखंड व पंचायत कार्यालय भी नहीं जा पाते हैं. गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने व बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.


ग्रामीणों ने कहा कि 30 साल पहले बनी सड़क जर्जर हो गई है. उन्होंने सरकार से राडू नदी से बोंबोगा तक 4 किलोमीटर सड़क बनाने आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन बनाने, खराब सोलर जलमीनार की मरम्मत, मुंडा सामुदायिक भवन का निर्माण व मोबाइल टावर लगाने की मांग की. कहा कि यदि राडू नदी पर पुल व सड़क का निर्माण नहीं जल्द नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. साथ ही विधानसभा, लोकसभा व पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की भी घोषणा की. बैठक में गोपाल ओड़ेया, प्रेम सिंह ओड़ेया, मोहन सिंह ओड़ेया, गोपाल ओड़ेया, मोहन सिंह बोदरा, लेबया ओड़ेया, सुन्दर ओड़ेया, सिगीन ओड़ेया, एतोवा ओड़ेया, सिनू ओड़ेया, सोहराई ओडेया, विजय ओड़ेया समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही