Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अंजुमन इस्लामिया का चुनाव 16 को, एसडीओ, एसडीपीओ ने चुनाव प्रक्रिया का लिया जायजा

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के अंजुमन इस्लामिया चुनाव के लिए 16 सितंबर को मतदान किया जाएगा. 16 सितंबर को ही देर शाम चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव सुबह सात बजे से दिन के 3 बजे तक सात मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न होगा. इसे लेकर शुक्रवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, प्रभारी एसडीपीओ दिलीप खलको, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने उर्दू स्कूल स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे और चुनाव संबंधी जानकारी हासिल की. इस दौरान चुनाव आयोग को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को कहा. इधर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हंसदा ने सभी 7 मतदान केंद्रों एवं एक मतगणना केंद्र के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनयुक्ति का आदेश जारी किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workshop-organized-under-swachhta-hi-seva-fortnight/">चाईबासा

: ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत कार्यशाला आयोजित

मतगणना के लिए बनाए गए सात टेबल

इस मौके पर चुनाव आयोग अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के अध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया की मतदान सुबह 7 से शाम 3 बजे तक होगी. दो घंटे का विश्राम के बाद मतगणना की जाएगी. मतगणना के लिए 7 टेबुल बनाए गए हैं. प्रारंभ में 7 टेबुलों में सातों बूथ की पेटियां खोली जाएंगी और मतपत्रों को पद के अनुसार बांधा जाएगा. इसके बाद पांचों पद के लिए पांच टेबुलों में मतों की गणना की जाएगी. मतगणना दल में एक प्रभारी व तीन सहायक कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. उन्होंने बताया कि रात 10 बजे तक सभी मतों की गिनती का काम पूरा कर लिया जाएगा. रात में ही परिणाम भी आ जाएंगे. मतदान व मतगणना में कुल 108 कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान नियुक्ति पत्र भी दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही