Search

 
 
 

चक्रधरपुर : संत जेवियर इंग्लिश स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोटका स्थित संत जेवियर इंग्लिश स्कूल परिसर में मंगलवार देर शाम वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएससी शंकर कुट्टी उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीनियर डीएससी शंकर कुट्टी ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद फादर एस पुथुमाई राज ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया. उन्होंने कहा कि उज्जवल भविष्य के लिए विद्यार्थियों को मेहनत करने की जरूरत है. मेहनत करने वाले विद्यार्थी हमेशा आगे बढ़ते हैं. [caption id="attachment_718115" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/01rc_m_253_01082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे[/caption] इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-farewell-given-to-retired-anm-in-community-health-center-premises/">मझगांव

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सेवानिवृत एएनएम को दी गई विदाई

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे सामानित

इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएससी ने आईसीएसई बोर्ड के स्कूल टॉपर यूजिन किडो, आदित्य दूबे, अनाम अजहर, आदर्श कुमार गुप्ता, शगुफ्ता याशमी, आदित्य कुम्हार को सम्मानित किया. वहीं स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा में बेहतर अंक से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया. ‌इस मौके पर ख्रीस्त राजा चर्च के फादर पौलुस बोदरा, स्कूल के उप प्राचार्य सिस्टर रैनिट समेत काफी संख्या में स्कूल परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं, स्कूल के छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही